मथुरा : ओमीक्रॉन की दहशत के बीच 3 विदेशी महिलाएं पाई गईं संक्रमित, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तरप्रदेश। मथुरा में यूं तो कोरोना वायरस संक्रमण पूरी तरह से समाप्त हो गया था, लेकिन दुनिया भर में कोविड-19 के नए ओमीक्रॉन वेरिएंट को लेकर नई चिंता के बीच यहां भी 3 विदेशी नागरिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए कोविड-19 विभाग के नोडल अधिकारी डॉक्टर भूदेव ने बताया कि तीन विदेशी महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। उन्होंने बताया कि मारिया देसम परादोस (47 साल), डुमोलिन फ्रेडरिक आर्मंड (44 साल) और उगने दौकाइट (30 साल) पंद्रह दिन की यात्रा पर वृंदानवन आये थे और वापसी से पहले उन्होंने कोविड-19 जांच करवायी।

उन्होंने बताया कि उनमें से एक व्यक्ति शनिवार को और दो रविवार को संक्रमित पाए गए। इन तीनों के संपर्क में आये 44 लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। हालांकि ये महिलाएं कोरोना के किस वेरिएंट से संक्रमित हैं, इस बारे में पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं तीनों महिलाएं यूरोपीय देशों की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि अपने देश जाने पर महिलाओं ने कोविड टेस्ट कराया था, तभी उनके कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई।