
रांची। कोल इंडिया की सहायक कंपनी सीएमपीडीआई के रांची स्थित मुख्यालय में हिंदी निबंध प्रतियोगिता के आयोजन के साथ ‘राजभाषा माह, 2021’ की शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता में मुख्यालय और क्षेत्रीय संस्थान-3 के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया।
सीएमपीडीआई में राजभाषा माह के दौरान हिन्दी निबंध प्रतियोगिता हिन्दी भाषी के लिए 01 सितंबर, 2021 को आयोजित की गयी। प्रतियोगिता का विषय प्रतियोगिता स्थल पर तत्काल दिया गया। गैर हिन्दी भाषी कर्मियों के लिए 03 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
कविता प्रतियोगिता दोनों वर्गों के लिए 06 सितंबर, 2021, टिप्पण-प्रारूपण प्रतियोगिता दोनों वर्गों के लिए 08 सितंबर, 2021 एवं भाषण/वाद-विवाद प्रतियोगिता दोनों वर्गों के लिए 10 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। इन सभी प्रतियोगिता का विषय प्रतियोगिता स्थल पर दिया जाएगा। इसके अलावा, दोनों वर्गों के लिए ऑनलाइन राजभाषा प्रश्नोत्तरी 14 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।