नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ के अगले 24 घंटों के दौरान और सघन होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार इसके उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने और 17 तारीख की शाम तक गुजरात तट पर पहुंचने की उम्मीद है। 18 मई की सुबह पोरबंदर तथा महुवा (भावनगर जिला) के बीच से गुजरने की बहुत संभावना है। हालात को देखते हुए देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है। इसमें केरल, गुजरात, कोंकण एवं गोवा, राजस्थान कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। गुजरात के कच्छ, पोरबंदर, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, अमरेली, जामनगर, भावनगर सहित देवभूमि द्वारका, राजकोट, बोटाड और मोरबी जिलों में अधिक नुकसान की आशंका है।
वर्षा की चेतावनी
केरल : 17 मई को छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
कोंकण एवं गोवा : 17 मई को अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
गुजरात : 17 को सौराष्ट्र एवं कच्छ तथा दीव के ऊपर अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और 18 मई को सौराष्ट्र एवं कच्छ तथा दीव के ऊपर अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा अलग अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (≥ 20 सेमी ) होने का अनुमान है।
राजस्थान : 19 मई को दक्षिण राजस्थान के ऊपर तथा 19 मई को राजस्थान के ऊपर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।
हवा की चेतावनी
पूर्व मध्य अरब सागर के ऊपर 130-140 किमी प्रति घंटे तथा और बढ़कर 155 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने वाली प्रचंड वायु व्याप्त है। 17 मई से लेकर 18 मई की सुबह तक उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र के निकट इसमें और तेजी आकर इसके 65-75 किमी प्रति घंटे और बढ़कर 85 किमी प्रति घंटे की गति से बहने का अनुमान है।
18 मई की सुबह गुजरात की देवभूमि द्वारका, जामनगर, भावनगर जिलों के ऊपर 120-150 किमी प्रति घंटे और बढ़कर 165 किमी प्रति घंटे की गति से बहने का अनुमान है। 17 मई की मध्य रात्रि से लेकर 18 मई की सुबह तक दादर, नागर हवेली, दमन, वालसाड, नवसारी, सूरत भरुच, अहमदाबाद, आणंद जिलों के दक्षिणी हिस्सों में आंधी वाली हवा के 70-80 किमी प्रति घंटे और बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे की गति से बहने का अनुमान है।
समुद्र की स्थिति
17 एवं 18 मई को समुद्र की स्थिति बहुत उग्र से अत्यधिक उग्र बनी रहेगी।
17 मई की सुबह उत्तरी महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों में समुद्र की स्थिति बहुत उग्र से बहुत अधिक उग्र बनी रहेगी। 17 मई की सुबह से इसके गुजरता के तटीय क्षेत्रों और 17 मई की आधी रात से बहुत उग्र से अत्यधिक उग्र होने का अनुमान है।
तूफान बढ़ने की चेतावनी
जूनागढ़ में खगोलीय ज्वार से लगभग 1-2.5 मीटर ऊपर ज्वार की लहरों से दीव, गिर, सोमनाथ, अमरेली, भरुच, भावनगर, अहमदाबाद, आणंद, सूरत के तटीय क्षेत्रों के जलमग्न होने की आशंका है तथा वर्षा के जमीन से टकराने के दौरान देवभूमि द्वारका, जामनगर, पोरबंदर, कच्छ तथा गुजरात के शेष तटीय जिलों में 0.5-1 मीटर ऊंची लहर आने का अनुमान है।
सुझाए गए कदम
संवेदनशील क्षेत्रों से निकासी पर जोर
मछली प्रचालनों को पूरी तरह स्थगित कर देना
रेल एवं सड़क यातायात का विवेकपूर्ण विनिमयन
प्रभावित क्षेत्रों में लोग अपने घरों में रहें
मोटर बोट तथा छोटी नौकाओं में आवाजाही असुरक्षित
पूर्वानुमान ट्रैक और तीव्रता का विवरण
तिथि/समय (भारतीय मानक समय) | स्थिति (अक्षांश डिग्री उत्तर/ देशांतर डिग्री पूर्व) | अधिकतम निरंतर सतह हवा की गति (किमी प्रतिघंटे) | चक्रवाती विक्षोभ का वर्ग |
17.05.21/0530 | 18.1/71.2 | 150-160 से बढ़कर 175 | बहुत उग्र चक्रवाती तूफान |
17.05.21/1730 | 19.5/70.7 | 150-160 से बढ़कर 175 | बहुत उग्र चक्रवाती तूफान |
18.05.21/0530 | 21.0/70.6 | 150-160 से बढ़कर 175 | बहुत उग्र चक्रवाती तूफान |
18.05.21/1730 | 22.6/71.0 | 70-80 से बढ़कर 90 | चक्रवाती तूफान |
19.05.21/0530 | 24.2/71.7 | 30-40 से बढ़कर 50 | विक्षोभ |