मंत्री आलमगीर के भाई का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने जताया शोक

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के छोटे भाई अमीरुल आलम का बुधवार को निधन हो गया। कोलकाता में इलाज के दौरान उनकी मौत गयी। पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे। अमीरुल आलम ने दोपहर करीब 2:43 बजे अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 58 साल बतायी जा रही है।

यहां बता दें कि उनके फेफड़े में इंफेक्शन की शिकायत थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए शुरुआती दौर में पश्चिम बंगाल एवं रांची में ले जाया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने और तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर कोलकाता में भर्ती कराया गया था। इधर अमीरुल इस्लाम के आकस्मिक निधन पर सीएम हेमंत सोरेन और कृषि मंत्री बादल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। साहिबगंज जिला स्थित पैतृक गांव इस्लामपुर में उन्हें दफन किया जाएगा। गुरुवार सुबह 9:00 बजे जनाजे की नमाज पढ़ी जाएगी। उनके निधन की खबर से मंत्री आलमगीर आलम सहित सभी रिश्तेदार और परिजन गम में डूब गए हैं।