नई दिल्ली। दिल दहला देने वाली खबर मिस्र की राजधानी काहिरा से सामने आई है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे ने भीषण तबाही मचा दी। पेट्रोलियम उत्पादों से भरा एक ईंधन टैंकर अचानक पलट गया, जिसके बाद सड़क पर आग का ऐसा तांडव मचा कि देखते ही देखते कई वाहन आग के गोले में तब्दील हो गए। इस भयावह हादसे में कम से कम 31 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 21 अन्य घायल हैं। आग की चपेट में आकर 27 वाहन जलकर खाक हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है।
हादसे की 5 बड़ी बातें, जिसने मचा दी तबाही
– टैंकर पलटते ही भड़की आग: हादसा बुधवार, 25 नवंबर को ग्रेटर काहिरा के गीजा प्रांत स्थित अल-वर्राक इलाके में रिंग रोड पर हुआ। पेट्रोलियम उत्पादों से भरा टैंकर पलटते ही आग भड़क उठी और तेजी से आसपास फैल गई।
– आग की चपेट में आए 27 वाहन: सड़क पर मौजूद कारों और मोटरसाइकिलों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। शुरुआती आकलन के मुताबिक, कुल 27 वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गए।
– 31 की मौत, 21 घायल: इस भीषण हादसे में कम से कम 31 लोगों की जान चली गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
– मृतकों की पहचान के लिए DNA टेस्ट: आग इतनी भयावह थी कि कई शवों की पहचान करना मुश्किल हो गया। मिस्र के सरकारी अभियोजन कार्यालय ने मृतकों की पहचान के लिए डीएनए जांच के आदेश दिए हैं।
– 39 एंबुलेंस से चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन: हादसे की सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग बुझाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 39 एंबुलेंस लगाई गईं।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
हादसे पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने गहरा शोक जताया है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री खालिद अब्देल गफ्फार ने कहा कि मृतकों की संख्या शुरुआती है और इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में हुए नुकसान का आकलन जारी है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य के साथ मृतकों की पहचान की प्रक्रिया भी चल रही है।
खुशहाल सफर मातम में बदला
काहिरा की व्यस्त रिंग रोड पर हुए इस हादसे ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। टैंकर पलटने के बाद भड़की आग ने सड़क पर मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। देखते ही देखते वाहन जलते हुए मलबे में बदल गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतकों की पहचान के लिए अब डीएनए जांच का सहारा लेना पड़ रहा है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

