दीपावली से पहले 3.94 लाख महिलाओं के खाते में आए 98.50 करोड़

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने धनतेरस-दीपावली से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। रांची जिले के 3.94 लाख महिलाओं के खातों में 98.50 करोड़ रुपये आए।

धनतेरस और दीपावली के पावन अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं को बड़ा आर्थिक संबल और सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 94 हजार 07 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर 2026 माह की सम्मान राशि ट्रांसफर कर दी गई है।

त्योहारों से ठीक पहले खाते में पैसे आने से महिलाओं और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है। इस योजना के तहत प्रत्येक लाभुक महिला के खाते में ₹2,500 की दर से आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से कुल ₹98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई है।

रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। त्योहारों से ठीक पहले राशि का हस्तांतरण सरकार की महिला-हितैषी सोच और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

लाभुकों की संख्या

अनगड़ा : 16,705, अरगोड़ा (शहरी क्षेत्र) : 13,347, बड़गाईं (शहरी क्षेत्र) : 10,042, बेड़ो : 20,562, बुंडू : 8,556, बुंडू नगर पंचायत : 3,558, बुढ़मू : 17,765, चान्हो : 19,332, हेहल (शहरी क्षेत्र) : 16,308, इटकी : 10,135, कांके : 31,502, कांके (शहरी क्षेत्र) : 1,280, खलारी : 9,597, लापुंग : 11,784, मांडर : 22,933, नगड़ी : 18,250, नगड़ी (शहरी क्षेत्र) : 8,216, नामकुम : 17,958, नामकुम (शहरी क्षेत्र) : 9,504, ओरमांझी : 17,840, राहे : 9,531, रातू : 20,290, सिल्ली : 21,282, सोनाहातू : 13,088, तमाड़ : 18,751, टाउन अर्बन : 25,891

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *