विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। जिले में गृह रक्षक (होमगार्ड) नए नामांकन की प्रक्रिया के तहत जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों की प्रखंडवार आवेदन सूची जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे गढ़वा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सूची में अपने विवरणों की जांच कर सकते हैं।
यदि आवेदन में किसी प्रकार की गलती या टंकण संबंधी त्रुटि है, तो अभ्यर्थी 10 नवंबर 2026 तक अपनी दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
दावा-आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 10 नवंबर को शाम पांच बजे तक अपने संबंधित प्रखंड के लिए तय किए गए आधिकारिक ई-मेल पर जरूरी सबूत के साथ अपनी आपत्ति भेज सकते हैं। प्रखंडवार ई-मेल आईडी की जानकारी जिला वेबसाइट पर दी गई है।
स्पष्ट किया गया है कि दावा-आपत्ति में केवल उन्हीं जानकारियों में सुधार किया जाएगा, जो मूल आवेदन में दी गई थीं या पहले से जुड़े प्रमाण-पत्रों से साबित होती हैं। पहले से जमा न किए गए किसी नए दस्तावेज को स्वीकार नहीं किया जाएगा। तय समय के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर भी विचार नहीं होगा।
आपत्तियों के निपटारे के बाद योग्य अभ्यर्थियों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। इसके तहत शारीरिक जांच, लिखित, तकनीकी और दक्षता परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनका आयोजन दिसंबर 2026 में संभावित है।
प्रशासन ने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते वेबसाइट से सूची का मिलान कर लें और गलती होने पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं।
सूची देखने के लिए वेबसाइट
गढ़वा जिला : garhwa.nic.in
जैप आईटी पोर्टल : recruitment.jharkhand.gov.in
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

