लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय के लखनऊ आंचलिक कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर की 426.46 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि और भवनों को अनंतिम रूप से कुर्क कर लिया है।
जौहर नगर, ग्राम सिंघानखेड़ा (रामपुर) में स्थित यह विश्वविद्यालय परिसर ‘मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट’ के स्वामित्व में है, जिसकी स्थापना मोहम्मद आजम खान ने की थी। वही, इसके मुख्य नियंत्रक व मानद कुलाधिपति हैं।
यह जांच किसानों की कृषि भूमि जबरन हड़पने के मामलों में रामपुर के अजीम नगर थाने में दर्ज 26 एफआईआर के आधार पर शुरू की गई थी। इसके अलावा, प्रशासन द्वारा पट्टा रद्द किए जाने के बावजूद आजम खान ने लगभग 34 एकड़ शत्रु संपत्ति पर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसे बाद में गृह मंत्रालय के शत्रु-संपत्ति अभिरक्षक द्वारा वापस ले लिया गया।
जांच में सामने आया कि लोक निर्माण के लिए आवंटित निधियों को विश्वविद्यालय के निर्माण में डायवर्ट किया गया। निजी परिसर में सरकारी निर्माण कराए गए और ठेकेदारों से प्राप्त धनराशि को चंदे के रूप में वापस ट्रस्ट को भेज दिया गया। इसके चलते उत्तर प्रदेश पुलिस ने 13 अक्टूबर, 2026 को नई धाराओं (BNS और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के तहत एफआईआर भी दर्ज की है।
वित्तीय गड़बड़ियों और फर्जी चंदे (लगभग 12.29 करोड़ रुपये के फर्जी चंदे) के खुलासे के बाद आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम, 1961 के तहत इस ट्रस्ट का पंजीकरण भी रद्द कर दिया है।
स्वतंत्र मूल्यांकन अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार, परिसर में 59 भवनों के निर्माण की कुल लागत और भूमि अधिग्रहण का मूल्य मिलाकर वैध स्रोतों से केवल 72.63 करोड़ रुपये ही साबित होते हैं, जबकि शेष 426.46 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध माध्यमों से अर्जित ‘अपराध की आय’ पाई गई, जिसे अब ईडी ने कुर्क कर लिया है।
इस मामले में ईडी ने गत 19 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय और उससे जुड़े परिसरों में छापेमारी कर कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज भी जब्त किए थे। कुर्क की गई इन संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 1170 करोड़ रुपये है। मामले में आगे की जांच जारी है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

