टाटा स्टील के झरिया डिवीजन को मिला ‘फाइव स्टार रेटिंग’ सम्मान

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

  • रायपुर में कोयला मंत्रालय ने किया सम्मानित

जामाडोबा। टाटा स्टील के झरिया डिवीजन को वर्ष 2024-25 के लिए प्रतिष्ठित ‘फाइव स्टार रेटिंग’ से सम्मानित किया गया है। रायपुर में कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित “स्टार रेटिंग अवॉर्ड्स फॉर कोल एंड लिग्नाइट माइंस” समारोह के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार आकलन वर्ष 2024-25 के लिए झरिया डिवीजन की भेलाटांड़ अमलगैमेटेड कोलियरी और सिजुआ कोलियरी को भूमिगत खदान (अंडरग्राउंड माइन) श्रेणी में दिया गया है।

यह पुरस्कार झरिया डिवीजन के जनरल मैनेजर नरेंद्र कुमार गुप्ता, सिजुआ कोलियरी के हेड संजीव कुमार ठाकुर और डिवीजन के अन्य अधिकारियों की टीम ने कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के हाथों प्राप्त किया।

इस वर्ष ओपनकास्ट, भूमिगत और मिश्रित खदान श्रेणियों की कुल 382 खदानों ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, जिसमें से देश भर की केवल 50 खदानों को ही 5-स्टार रेटिंग मिली। वहीं, भाग लेने वाली 140 भूमिगत खदानों में से सिर्फ 15 खदानों को ही यह प्रतिष्ठित रेटिंग प्राप्त हुई है।

जनरल मैनेजर नरेंद्र कुमार गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता और टीमवर्क को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान खनन कार्यों में सुरक्षा, उत्कृष्टता और सस्टेनेबल माइनिंग प्रैक्टिसेज के प्रति टाटा स्टील की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कोयला मंत्रालय की यह स्टार रेटिंग प्रणाली उन खदानों को सम्मानित करती है, जो सुरक्षा मानकों, पर्यावरण संरक्षण, वैज्ञानिक खनन और सतत विकास के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन करती हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *