झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025 : शारीरिक परीक्षा की तिथियां बदलीं

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने ‘झारखंड सहायक कारापाल प्रतियोगिता परीक्षा-2025’ के तहत शारीरिक मापदंड और दक्षता परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण आवश्यक सूचना जारी की है। चक्रवात ‘अरनव’ के कारण मौसम में आए बदलाव और प्रशासनिक आग्रह के बाद परीक्षा की तारीखों में संशोधन किया गया है।

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक चक्रवात ‘अरनव’ के प्रभाव से रांची में संभावित भारी बारिश, मैदान के गीले होने और पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग-सह-अध्यक्ष (चयन पर्षद-02) से प्राप्त पत्र के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

चयन पर्षद-02 के अंतर्गत कर्ज़न ग्राउंड (पुराना बस स्टैंड के पास), हजारीबाग में 29 अक्‍टूबर, 30 अक्‍टूबर और 31 अक्‍टूबर, 2026 को होने वाली शारीरिक परीक्षा अब क्रमशः 10 नवंबर, 11 नवंबर एवं 12 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।

शेष कार्यक्रम यथावत: शारीरिक मापदंड और परीक्षण का बाकी अन्य कार्यक्रम पहले की तरह ही रहेगा। अभ्यर्थियों के लिए यह स्पष्ट किया गया है कि उन्हें दोबारा प्रवेश पत्र डाउनलोड करना अनिवार्य नहीं है।

आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा से जुड़ी अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in का नियमित अवलोकन करते रहें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *