विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। रमना प्रखंड के बहियार गांव में वीर शिरोमणि बाबा चौहरमल की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों के क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना से पासवान समाज में भारी आक्रोश है। घटना को लेकर वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति एवं समाज के लोगों ने दोषियों के विरुद्ध अविलंब कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति एवं पासवान समाज का प्रतिनिधिमंडल बहियार गांव पहुंचा। प्रतिनिधियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वाले सभी आरोपितों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज की धार्मिक एवं सामाजिक भावनाओं को आहत करती हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षतिग्रस्त प्रतिमा का शीघ्र पुनर्निर्माण एवं सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापन कराने की भी मांग की, ताकि समाज की भावनाओं का सम्मान कायम रहे। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं हो।
प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि न्याय, सम्मान और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सजा मिलने तक लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग जारी रहेगी।
ये हैं प्रमुख मांगें
प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों की तत्काल गिरफ्तारी। मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच। दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई। प्रतिमा का सम्मानपूर्वक पुनर्निर्माण एवं पुनर्स्थापन। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना। समाचार लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

