ठेकेदारों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया डीडीसी ने

झारखंड
Spread the love

  • 31 दिसंबर तक सभी योजनाएं पूर्ण कर जलापूर्ति शुरू करने का निर्देश

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। डीडीसी प्रेमलता मुर्मू की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित 13 बहु-ग्राम योजनाओं और 31 एकल-ग्राम योजनाओं के समूहों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित की गई। इसमें सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण कर ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित जलापूर्ति प्रारंभ करने का कड़ा निर्देश दिया गया।

समीक्षा के दौरान बैठक में अनुपस्थित रहने वाले ठेकेदारों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, गत आठ अक्टूबर की बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करने वाले ठेकेदारों पर उप विकास आयुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई। भविष्य में सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की सख्त चेतावनी दी।

श्रीमती मुर्मू ने सभी ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 31 दिसंबर, 2026 तक सभी बहु-ग्राम और एकल-ग्राम योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा करके जलापूर्ति शुरू की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को लंबित अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द जारी करने तथा सड़क निर्माण के दौरान टूटी हुई पाइपलाइनों की तुरंत मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल करने का निर्देश दिया गया।

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता को जलापूर्ति से जुड़ी बिजली की समस्याओं का सात दिनों के भीतर समाधान करने का निर्देश दिया गया, ताकि विद्युत आपूर्ति के अभाव में जलापूर्ति बाधित न हो।

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं को निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने और कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता जल जीवन मिशन के तहत सभी ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।

बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, सभी कनिष्ठ अभियंता, जिला समन्वयक तथा संबंधित ठेकेदार उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *