- अधिक जलजमाव के कारण घाटों पर बढ़ी परेशानी
सुजीत कुमार केशरी
पिठोरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर पिठोरिया नव युवा जागृति क्लब छठ पूजा समिति की ओर से पिठोरिया बाजार टांड़ स्थित नया तालाब की साफ-सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं और व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए समिति के सदस्य घाटों की सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में जुट गए हैं।
समिति के अध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने बताया कि शारदीय नवरात्र समाप्त होते ही छठ पूजा की तैयारियां शुरू करने की जरूरत महसूस होने लगती है। समिति को उम्मीद रहती है कि सरकार एवं संबंधित विभागों की ओर से तालाब और छठ घाटों की साफ-सफाई में सहयोग मिलेगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। हालांकि, पिछले कई वर्षों से समाजसेवी अमरेश कुमार महतो की ओर से घाटों की साफ-सफाई में विशेष सहयोग मिलता रहा है।
श्री प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष अत्यधिक बारिश के कारण नया तालाब में पानी का स्तर काफी बढ़ गया है। तालाब में अधिक पानी जमा होने से घाटों की सफाई और छठ पूजा की व्यवस्था करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए समिति ने समय रहते सफाई अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि महापर्व से पहले घाटों को व्यवस्थित किया जा सके। व्रतियों को अर्घ्य देने के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।
समिति की ओर से घाटों की साफ-सफाई के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। समिति का उद्देश्य है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।
नया तालाब घाट की प्रारंभिक साफ-सफाई में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष परमानंद गुप्ता (मंटू) के साथ चंदन सोनी, आनंद कुमार (गोल्डी), शिव जायसवाल, पंकज साहू, हर्ष जायसवाल, रोहित साहू, सुरेश साहू, पीरू गोप और कृष्णा जायसवाल ने विशेष सहयोग दिया।
समिति के सदस्यों ने छठ पूजा से पहले घाटों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया, ताकि पिठौरिया के नया तालाब घाट पर छठ व्रती श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सकें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

