जन्म प्रमाण पत्र में देरी और अवैध वसूली की शिकायत पहुंची जनसुनवाई में

झारखंड
Spread the love

विश्‍वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनसुनवाई का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गईं। उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सदर प्रखंड के ओबरा पंचायत निवासी सुनील विश्वकर्मा ने अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मिट्टी के खपरैल मकान में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मेराल प्रखंड के चामा निवासी बब्लू विश्वकर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-12 में सेविका चयन प्रक्रिया के दौरान नियमों की अनदेखी, आम सहमति नहीं लेने और उचित सूचना दिए बिना चयन करने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

केतार प्रखंड के बतोकला निवासी ललन प्रसाद गुप्ता ने जनवरी, 2026 से लंबित जन्म प्रमाण पत्र नहीं मिलने और संबंधित कर्मचारी द्वारा अवैध राशि मांगने की शिकायत दर्ज कराई।

रंका प्रखंड के कंचनपुर निवासी कृष्णा राम ने अपने दो पुत्रों की हत्या (वर्ष 2023 और 2026 में) के बाद अब तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता न मिलने पर आर्थिक मदद की गुहार लगाई।

जनसुनवाई के दौरान राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा और बकाया मजदूरी भुगतान से जुड़े कुल लगभग 35 आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ शिकायतों का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *