देश के इन राज्यों में भारी बारिश और चक्रवाती तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

  • बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्रों के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी का सिस्टम गहरा होकर 26 अक्टूबर की सुबह तक एक ‘चक्रवाती तूफान’ का रूप ले सकता है। इसके उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट की ओर बढ़ने की संभावना है।

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 26 अक्टूबर के दौरान यहाँ बहुत भारी बारिश हो सकती है। केरल और माहे में 24 से 25 अक्टूबर के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 27 और 28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और 28 अक्टूबर को ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। ओडिशा में 27 और 29 अक्टूबर को भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

ओडिशा में 27-28 अक्टूबर को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में 28-29 अक्टूबर के दौरान व्यापक वर्षा व गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर को भारी और 28-29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में भी 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अनुमान है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 से 27 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर भारी बारिश और तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) चल सकती हैं।

नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय में 29 अक्टूबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

मछुआरों और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे समुद्र में नहीं जाएं। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *