पलामू को जिला एक्सपोर्ट हब बनाने की दिशा में पहल

झारखंड
Spread the love

  • डीसी की अध्यक्षता में DLEPC की बैठक आयोजित
  • जिला एक्शन प्लान तैयार करने पर विस्‍तार से चर्चा

पलामू। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय निर्यात संवर्धन समिति (DLEPC) की बैठक आयोजित की गई। इसमें झारखंड एक्सपोर्ट पॉलिसी-2023 के अनुरूप पलामू को जिला एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने और जिले के निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिले के प्रमुख उत्पादों की पहचान करने, उनके उत्पादन एवं विकास की संभावनाओं का आकलन करने और स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर चर्चा की गयी। इसके साथ ही जिले के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने और निर्यात की संभावनाओं को साकार करने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर बल दिया गया।

उपायुक्त श्री शेखावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के उत्पादों की संभावनाओं के अनुरूप जिला एक्शन प्लान तैयार करने पर भी विचार किया गया। इस योजना के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, उनकी बाजार तक पहुंच बेहतर बनाने तथा निर्यात गतिविधियों को गति देने की दिशा में कार्य करने पर चर्चा हुई।

बैठक में उद्योग विभाग के महाप्रबंधक रघुवर सिंह, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *