Jharkhand Weather : इन जिलों में 28 और 29 अक्‍टूबर को होगी भारी बारिश

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके 24 तारीख तक और अधिक तीव्र होकर अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके बाद, इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 25 तारीख तक और अधिक तीव्र होकर गहन अवदाब में बदलने की संभावना है।

साथ ही, 26 अक्टूबर की सुबह तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके बाद, अगले 2 दिनों के दौरान यह और अधिक तीव्र होता जाएगा। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की दिशा में उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तटों की ओर बढ़ेगा।

इसका प्रभाव झारखंड में देखने को मिलेगा। राज्‍य में 27 अक्‍टूबर से ही बदलाव देखने को मिलेगा। इसकी वजह से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 23 अक्‍टूबर, 2026 को दी।

तापमान में बदलाव होगा

मौसम केंद्र के अनुसार अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की उम्‍मीद नहीं है। इसके बाद पांचवें दिन इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अगले 2 दिनों में न्‍यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र के अनुसार 23 से 26 अक्‍टूबर को राज्‍य में सुबह कोहरा या धुध छाया रहेगा। 27 और 29 अक्‍टूबर को आसमान में बादल छाये रहेंगे। कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

यहां होगी बारिश

केंद्र के अनुसार 27 अक्‍टूबर को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, गुमला, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

यहां भारी बारिश

केंद्र के अनुसार 28 अक्‍टूबर को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, रांची जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

केंद्र के अनुसार 29 अक्‍टूबर को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद जिले में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

हमसे इससे जुड़ें

व्‍हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *