रंका सीएचसी में एक्स-रे केंद्र का उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर होगी जांच

झारखंड सेहत
Spread the love

  • जल्द अल्ट्रासाउंड और ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे केंद्र का उद्घाटन किया गया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. असजद अंसारी ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस सुविधा के शुरू होने से रंका सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

अब मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए गढ़वा सदर अस्पताल या दूर स्थित निजी जांच केंद्रों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्थानीय स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों का समय और आने-जाने का खर्च भी बचेगा।

इस अवसर पर डॉ. असजद अंसारी ने कहा कि उनका उद्देश्य रंका अनुमंडल के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन की व्यवस्था की गई है।

डॉ अंसारी ने आगे कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए अस्पताल में जल्द ही अल्ट्रासाउंड और ब्लड बैंक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इन सुविधाओं के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्हें छोटी-बड़ी जांच के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उद्घाटन समारोह में डॉ. सोनल सागर, डॉ. सोनम प्रिया, डॉ. सुष्मिता सिंह, डॉ. हर्षिता सिंह, प्रधान सहायक ललन सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *