सुनवाई से पहले ही SIR पर सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष को लगा बड़ा झटका, याच‍िका में पाई गई ये कमी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। सुनवाई से पहले ही SIR पर सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने इसमें 14 खामियां गिनाई है।

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और INDIA गठबंधन के 9 अन्य वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव आयोग के SIR और मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी।  

सोमवार को याचिका दाखिल किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने स्क्रूटनी के दौरान 14 तकनीकी व प्रशासनिक त्रुटियां पाईं। 

याचिका पर देय कोर्ट फीस में ₹220 की कमी पाई गई।  कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के ID कार्ड की कॉपी धुंधली थी।

याचिका में शामिल 11 में से 9 प्रमुख नेताओं (जैसे अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, संजय राउत, सुप्रिया सुले, सौगात रॉय आदि) के दस्तखत वाले वकालतनामे जमा नहीं थे या अधूरे थे।

चुनाव आयोग के निर्णयों और आदेशों से संबंधित डिजिटल प्रति व मुख्य दस्तावेजों की पठनीय प्रतियां संलग्न नहीं थीं।

याचिका में चुनाव आयोग के साथ-साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों को व्यक्तिगत पक्षकार बनाने को लेकर रजिस्ट्री ने कानूनी स्पष्टीकरण मांगा है।

सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत जब तक रजिस्ट्री द्वारा चिह्नित सभी ‘खामियों/तर्कसंगत त्रुटियों’ को वकीलों द्वारा ठीक नहीं कर लिया जाता, तब तक मामला मुख्य पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं होता।

विपक्षी नेताओं की लीगल टीम इन त्रुटियों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया में जुटी है। सुधार के बाद ही सुप्रीम कोर्ट पीठ इस याचिका पर सुनवाई की तारीख तय करेगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *