बाबू लाईन मंदिर में दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर हुई समीक्षा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • चंदा संग्रह और व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा

पलामू। बाबू लाईन मंदिर (जपला सीमेंट फैक्ट्री) परिसर में आगामी दुर्गा पूजा के सफल आयोजन के लिए एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्व मुखिया रमाशंकर चौधरी ने की। संचालन युवा समाजसेवी सचिन शर्मा ‘मंटू शर्मा’ ने किया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी पूजा श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।

अब तक एकत्रित चंदा राशि की समीक्षा की गई, जो अपेक्षाकृत कम पाई गई। इसके बाद विभिन्न पोषक क्षेत्रों में रसीद बुक के माध्यम से चंदा संग्रह की जिम्मेदारी अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई।

जपला से बाहर रह रहे धर्मप्रेमियों तथा ‘हार्वे हाई स्कूल’ व ‘जपला परिवार’ (सोशल मीडिया) के आर्थिक व भावनात्मक सहयोग की सराहना की गई। उनसे सहयोग की मार्मिक अपील भी की गई।

मोहन चौधरी व सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि यहां लगभग 100 वर्षों से सभी समुदायों के सहयोग से निर्विघ्न पूजा होती आ रही है।

बैठक में अध्यक्ष नीरज कुमार गुप्ता ‘लक्षु’, सचिव सचिन शर्मा ‘मंटू शर्मा’, कोषाध्यक्ष रमेश राम (डीलर), उपाध्यक्ष मोहन चौधरी, उपसचिव मनोज कुमार गुप्ता व गंगेश्वर यादव, मीडिया प्रभारी मोहसिन खां, संरक्षकगण (मनोज भारती, रमाशंकर चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, संदीप ठाकुर) और व्यवस्थापक भरत पांडेय ‘मनु पांडेय’ सहित कृष्णकांत अवस्थी, अशोक विश्वकर्मा, मुनी राम, चंदन सिंह, रवि सिंह, काजू सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *