
श्रीनगर। सुरक्षा बल के जवानों ने जम्मू-कश्मीर को दहलाने की कोशिश नाकाम कर दी। जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में स्थित मुकाम चेहरहार के जंगल में सुरक्षाबलों ने एक बड़े तलाशी अभियान के दौरान हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है।
एक बड़े पत्थर के नीचे नीले रंग के ड्रम और बैग में छिपाकर रखी गई इस सामग्री को बम निरोधक दस्ते ने नष्ट कर दिया।
जानें बरामद प्रमुख सामग्री:
- एक AK-47 और एक AK-76 असॉल्ट राइफल (7 मैगजीन समेत)
- 4 पिस्तौल और उनके मैगजीन
- 1 मल्टी-ग्रेनेड लॉन्चर (MGL) और 5 राउंड
- 11 हैंड ग्रेनेड
- रिमोट कंट्रोल के साथ 3 IED, 8 डेटोनेटर और 2 टाइमर
- IED बनाने की सामग्री (वायर, बैटरी सेल, प्राइमा कॉर्ड्स और Y-SMS सेट)
इस सिलसिले में बोमई पुलिस स्टेशन में यूएपीए, आर्म्स एक्ट और एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेज एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों को किसने और किस मकसद से छिपाया था।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

