गैर आवासीय कार्यशाला में मूल्यांकनकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

झारखंड
Spread the love

रांची। जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज की अध्यक्षता में और एडीपीओ पंकज कुमार व एपीओ सतीश मिश्रा की उपस्थिति में ‘मेरा विद्यालय निपुण, मैं भी निपुण’ के अंतर्गत दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले से चयनित सभी मूल्यांकनकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण आकलन सुनिश्चित करना और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निपुण भारत मिशन के विभिन्न आयामों, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण अधिगम प्रक्रिया और बच्चों के सीखने के स्तर के आकलन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही, विद्यालयों में बच्चों का किस प्रकार एवं किन गतिविधियों के माध्यम से आकलन किया जाना है, इसकी व्यावहारिक जानकारी एवं प्रशिक्षण भी दिया गया।

इस अवसर पर पीएमयू, रांची से प्रशांत मिश्रा और जिले से चयनित मूल्यांकनकर्ता की सहभागिता रही। प्रशिक्षण के दौरान डीएसई ने राज्य द्वारा संचालित पठन अभियान कार्यक्रम “मेरी शब्द मेरी कहानी” की भी चर्चा की। इसमे उनके द्वारा इस अभियान के उद्देश्य एवं क्रियान्वयन पर सभी बिन्दुओ पर चर्चा करते हुए सभी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला के दौरान सभी प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए गए, ताकि वे अपने-अपने विद्यालयों में जाकर बच्चों के एफएलएन स्तर का सटीक, निष्पक्ष एवं प्रभावी आकलन कर सकें तथा निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक धरातल पर लागू करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

बैग व एफएलएन किट देकर सभी मास्टर ट्रेनर्स को विश्वास दिलाया कि उनको वालंटियर के रूप में एसआईआर के कार्य से मुक्त रखा जाएगा। इस प्रशिक्षण में 136 प्रतिभागिओं के साथ साथ प्रशिक्षक के रूप में. भूपेश श्रीवास्तव, गंगासागर मंडल कर, रामेश्वरी सिंह और सगुना तिर्की शामिल हुए। राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण का शानदार समापन हुआ।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *