

चाईबासा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को ₹15,000 की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले मामले में बंदगांव थाना क्षेत्र के कारिका निवासी बिजराय मुंडू (पिता: मसीह मुण्डू) ने ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन दिया था।
परिवादी के बड़े भाई लाचो मुंडू उर्फ गुजरू का नाम बंदगांव थाना कांड (संख्या-07/2025 (एनडीपीएस एक्ट) में दर्ज है। इस केस से नाम हटाने के एवज में थाना प्रभारी मनीष कुमार द्वारा ₹20,000 की घूस मांगी जा रही थी। परिवादी रिश्वत नहीं देना चाहते थे।


एसीबी द्वारा कराए गए सत्यापन में थाना प्रभारी द्वारा ₹15,000 रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर एसीबी थाना में 19 अगस्त, 2026 को मामला दर्ज कर धावादल (ट्रैप टीम) का गठन किया गया।
20 अगस्त, 2026 को ट्रैपिंग कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी मनीष कुमार को ₹15,000 घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



