GeM की नई सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल के सतर्कता विभाग के तत्वावधान में ‘जेम– नई सुविधाएं एवं कार्यप्रणाली’ विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM) की नवीनतम सुविधाओं, प्रक्रियाओं एवं कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए खरीद संबंधी कार्यों में दक्षता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना), अनूप हंजूरा, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार, महाप्रबंधक (एमएम) राज किशोर एवं महाप्रबंधक (एचआरडी) एमएफ हक की उपस्थिति रही।

जेम के निदेशक एवं नोडल अधिकारी (दिल्ली) सूरज शर्मा और झारखंड स्थित उनकी टीम द्वारा प्रतिभागियों को जेम पोर्टल की नवीनतम सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।

सत्र के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करते हुए सर्वोत्तम उपलब्ध मूल्य (एल1) पर खरीद प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपादित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संवादात्मक एवं सहभागितापूर्ण सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों ने जेम से जुड़े नवीनतम प्रावधानों एवं विकासों को समझा तथा खरीद संबंधी कार्यों में अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उपयोगी जानकारी प्राप्त की।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *