देशभक्ति गीत-नृत्य ने मोहा सबका मन, भारत संस्कार की शिक्षा सप्ताह प्रतियोगिता संपन्न

शिक्षा झारखंड
Spread the love

आदित्यपुर। स्थानीय अटल पार्क हॉल में भारत संस्कार द्वारा आयोजित शिक्षा सप्ताह प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल एनआइटी, जुस्को स्कूल, सेंट्रल पब्लिक स्कूल, संस्कार प्ले स्कूल, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, भाटिया मध्य विद्यालय, उड़िया मध्य विद्यालय के विजयी प्रतिभागियों के सामूहिक देशभक्ति गीत, नृत्य और एकल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने फिर से एकबार देशभक्ति के रंगों से सराबोर कर दिया। चिन्मय स्कूल के अद्विक वार्ष्णेय ने हनुमान मंत्र प्रस्तुत किया।

इसके पूर्व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्राचार्य श्रीमती संध्या प्रधान, पूर्व बीईईओ नवल किशोर सिंह, भारत संस्कार के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय, महासचिव सह वार्ड पार्षद डॉक्टर नथुनी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद, राम चन्द्र पासवान ने दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ सर्व पल्ली राधा कृष्णन् की तस्वीर पर पुष्प अर्पित समारोह का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने सभी विद्यालयों के बच्चों के सामूहिक गीत-नृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों में छिपी प्रतिभा को निखारने का काम भारत संस्कार कर रहा है, जो सराहनीय है।

संरक्षक रबीन्द्रनाथ चौबे, नवल किशोर सिंह, संध्या प्रधान, राम चन्द्र पासवान आदि ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की। अंत में सभी विजयी बच्चों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सभी सम्मानित अतिथियों ने पुरस्कृत किया।

समारोह का सफलता पूर्वक संचालन उपाध्यक्ष एस डी प्रसाद, धन्यवाद ज्ञापन महासचिव डॉक्टर नथुनी सिंह ने किया। इस अवसर पर समारोह को सफल बनाने में संस्कार प्ले स्कूल की प्राचार्य श्रीमती उर्वशी मेहता, शिक्षिका मुनमुन, रिया, आकृति, ज्योति, सुबीर, सुनील सहयोगी अंजना, सावित्री ने सहयोग दिया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *