- Horoscope : 7 नवंबर, 2026 का राशिफल
मेष
निवेश, व्यापार, नौकरी और विद्या सभी क्षेत्रों में लाभ के संकेत हैं। वरिष्ठ और जूनियर दोनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य सुधरेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे।
वृष
हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों के लिए निवेश का यह बेहतरीन समय है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
मिथुन
भाग्य के सहारे आपके प्रयास सफल होंगे। धार्मिक व मांगलिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शुभ समाचार मिलने की संभावना है। रुका हुआ धन मिलने से हर्ष का माहौल रहेगा।
कर्क
किसी नए कार्य की शुरुआत नहीं करें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, यात्रा से परहेज करें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। अकारण दूसरों के विवाद में पड़ने से बचें।
सिंह
आपका दिन आनंद से बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अपनी मधुर वाणी से आप दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे।
कन्या
सुख-शांति और आनंद का वातावरण रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अधूरे कार्य संपन्न होंगे। संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला
आपका झुकाव साहित्य और कला की ओर रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। हालांकि, दोस्तों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। उन्हें परखकर ही विश्वास करें।
वृश्चिक
मनःस्थिति नकारात्मकता की ओर झुक सकती है। मन को सबल रखें। परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न हो सकता है। सरकारी कामों में बाधा आने की आशंका है।
धनु
मानसिक रूप से हल्कापन महसूस करेंगे। चिंता के बादल छंटने से उत्साह बढ़ेगा। सभी काम बनते नजर आएंगे। रचनात्मक और साहित्यिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
मकर
रुका हुआ धन अवश्य प्राप्त होगा। धन निवेश के लिए दिन बहुत लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही अपने कार्यों को आगे बढ़ाएं! सफलता जरूर मिलेगी।
कुंभ
दिन अनुकूल रहेगा। तन-मन से स्वस्थ से ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। नौकरीपेशा की भी सराहना होगी।
मीन
दिन अस्वस्थता और बेचैनी भरा हो सकता है। किसी का भला करने पर भी आप पर विपत्ति आ सकती है। पैसों के लेन-देन से बचें। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

