नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही वह चोट और फिटनेस संबंधी समस्याओं के चलते भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे। उनका आखिरी टेस्ट मुकाबला जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में खेला गया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल था।
शमी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश शेयर करते हुए लिखा, “सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं. जब पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब सिर्फ एक सपना था। अपने देश के लिए कुछ कर दिखाने का। इसके बाद हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर कमबैक ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया है। टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं, बल्कि मेरी जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है।”
उन्होंने आगे लिखा, “आज भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ मैंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं अपने सभी साथियों, कोचों, परिवार के सदस्यों और उन करोड़ों भारतीयों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया।”
इसके साथ ही उन्होंने बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन का भी आभार व्यक्त किया।
शानदार रहा टेस्ट करियर
साल 2013 में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट चटकाए।
इस दौरान उन्होंने 6 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन देकर 6 विकेट लेना रहा।
विदेशी पिचों (विशेषकर-दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड) पर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ माने जाने वाले शमी ने कई मौकों पर अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं।
सफेद गेंद के फॉर्मेट में जारी
हालांकि शमी ने रेड-बॉल (टेस्ट) क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह सीमित ओवरों के क्रिकेट (वनडे और टी-20) में खेलना जारी रखेंगे। फैंस उन्हें आगे भी सफेद गेंद के फॉर्मेट में भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी करते देख सकेंगे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

