झारखंड कलवार संघ ने भगवान श्री बलभद्र का जन्मोत्सव और सम्मान समारोह धूमधाम से मनाया

झारखंड
Spread the love

प्रदेश के कई जिलों से सैकड़ों लोग कार्यक्रम में हुए शामिल

रांची। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड कलवार संघ रांची द्वारा भगवान श्री बलभद्र का जन्मोत्सव और सम्मान समारोह धूमधाम से रांची में मनाया गया है। राजधानी रांची के रातू रोड में स्थित श्री रानी सती दादी हनुमान बख्स पोद्दार धर्मशाला में रविवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर, सिमडेगा, रामगढ़ और अन्य जिलों के समाज के लोग भी मौजूद थे।

धर्मशाला के सभागार में पूर्वाह्न 9:00 बजे से भगवान श्री बलभद्र की पूजा अर्चना आरंभ हुई। पूजा अर्चना के बाद 10:30 बजे विधिवत रूप से आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद समाज के लोगों द्वारा भगवान श्री बलभद्र को भोग लगाया गया।
झारखंड कलवार संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का विधिवत रूप से उद्घाटन समाज की नौ कन्याओं ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। इसके बाद गणित वंदना और सांस्कृतिक कार्यक्रम चला।

इस दौरान बढ़िया काम करने के लिए समाज की ओर से क्षेत्रीय प्रभारी राजीव कुमार ज्योतिषी, राजीव कुमार पपलू,अमित कुमार भगत, विनोद कुमार,राजीव रंजन, पंकज भगत,अशोक कुमार गुप्ता, कैलाश प्रसाद, प्रकाश कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद, राजेश गुप्ता, रमेश प्रसाद,सतीश कुमार,दिलीप कुमार और दिगंबर भगत को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्याम कुमार प्रसाद ने कहा कि यहां वर्ष 2004 से भगवान श्री बलभद्र का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। हम लोगों ने 17 सितंबर को धुर्वा स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान श्री बलभद्र का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया था। उन्होंने कहा कि हम लोग समाज को एक कर इस कार्यक्रम को बड़े पैमाने पर करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रांची में भी झारखंड कलवार महिला संघ का भी जल्द ही गठन किया जाएगा।

वहीं भगवान श्री बलभद्र के जन्म उत्सव के मौके पर जमशेदपुर से आए समाज के पुरुष महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं इस मौके पर समाज के के अध्यक्ष श्याम कुमार प्रसाद,प्रो प्रमोद भगत, प्रेम कुमार,दिलीप कुमार, राधेश्याम गुप्ता,केदार प्रसाद,साधु शरण गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, ओमप्रकाश प्रसाद, अमित कुमार भगत, रमेश प्रसाद, कैलाश प्रसाद, विनोद कुमार, आर एस प्रसाद (मुन्ना), राजीव कुमार, दिगंबर भगत, राजेश कुमार गुप्ता, राजेश्वर प्रसाद, संतोष कुमार, लोकेश कुमार, राहुल कुमार भगत, गीता देवी आदि मौजूद थे। वहीं पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो सीमा प्रसाद ने की।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *