- कर्मचारियों ने की नारेबाजी, निजी बैंकों में भी पहुंचकर कराया काम बंद
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल का असर शुक्रवार को लोहरदगा जिले में भी देखने को मिला। हड़ताल के कारण जिले के विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने शाखाओं में कामकाज बंद रखते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन यूनिट सेक्रेटरी और बैंक ऑफ इंडिया लोहरदगा यूनियन के मनोज राम ने बताया कि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के कारण बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक, झारखंड ग्रामीण बैंक समेत अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नियमित बैंकिंग कार्य नहीं हुआ।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहने के कारण बैंकिंग कार्य के लिए पहुंचे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई ग्राहकों को बिना काम कराए वापस लौटना पड़ा।
बैंक कर्मचारी नेता मनोज राम के अनुसार, हड़ताल के दौरान एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक सहित कुछ निजी बैंक खुले हुए थे। हड़ताली कर्मचारी इन शाखाओं में पहुंचे और कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की। इसके बाद कुछ निजी बैंक शाखाओं में भी कामकाज बंद कराया गया।
बैंकों में कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से नकद जमा-निकासी, चेक संबंधी कार्य, खाता संबंधी सेवाएं और अन्य शाखा स्तर के बैंकिंग कार्य प्रभावित हुए। जिले में सरकारी और निजी बैंकों की सेवाएं प्रभावित होने से आम ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को लेकर देशव्यापी स्तर पर हड़ताल की गई है। कर्मचारियों ने मांगों के समाधान के लिए बैंक प्रबंधन एवं संबंधित पक्षों से सकारात्मक पहल की मांग की।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

