रांची। कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया (CSI), झारखंड चैप्टर की ओर से 13 सितंबर को होटल BNR चाणक्य में ‘Prevent Heart Summit 2026’ का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की थीम ‘Preventive & Clinical Cardiology: Bridging Prevention with Better Patient Care’ रखी गई है।
इस CME का उद्देश्य हृदय रोगों की रोकथाम, जोखिम कारकों की समय रहते पहचान और आधुनिक उपचार पद्धतियों के बारे में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराना है। सम्मेलन में कोरोनरी आर्टरी डिजीज, हार्ट फेल्योर, एरिदमिया सहित विभिन्न हृदय रोगों के बेहतर प्रबंधन एवं बचाव पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे।
कार्यक्रम में कोलकाता, पटना, भुवनेश्वर, लखनऊ और जयपुर सहित देश के विभिन्न शहरों से वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ एवं राष्ट्रीय फैकल्टी हिस्सा लेंगे। अपने चिकित्सकीय अनुभव और नवीनतम शोध से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे।
Prevent Heart Summit 2026 का आयोजन डॉ. प्रकाश कुमार (Organising President), डॉ. वरुण कुमार (Organising Secretary), डॉ. प्रशांत कुमार (Scientific Chairman) एवं डॉ. मुकेश अग्रवाल (Treasurer) के नेतृत्व में किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, यह CME चिकित्सा जगत के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान और विशेषज्ञों के अनुभव साझा करने का महत्वपूर्ण मंच होगा। सम्मेलन के माध्यम से हृदय रोगों की रोकथाम, बेहतर उपचार और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

