डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

झारखंड
Spread the love

पिठोरिया। डिवाइन ओंकार मिशन स्कूल, उरुगुटू में शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक सुरेश बैठा ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन की तस्वीर पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया।

इस अवसर पर विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है। एक शिक्षक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत कर देश के उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचना उनकी विलक्षण प्रतिभा, ज्ञान और समर्पण को दर्शाता है।

विधायक ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन के बताए मार्ग पर चलकर विद्यार्थी अपने जीवन को सफल और सार्थक बना सकते हैं। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करते हुए उनके मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहिए।

कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

मौके पर डिवाइन ओंकार मिशन के सचिव राजेश मेगी, सलाहकार सुजीत कुमार केसरी, वार्ड सदस्य देवेंद्र महली, विद्यालय की प्रभारी मीना मिंज, सहायक शिक्षक रीना हेंब्रम, विश्वजीत कुमार महतो, किरण देवी, अनीमा पटेल, हेमंती पटेल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *