जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ सहेली की बैठक सोमवार को स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता सहेली ग्रुप की अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने की। संचालन प्रशासनिक निदेशक रीना सोनी ने किया। बैठक में 17 से 23 सितंबर तक आयोजित होने वाले जायंट्स सेवा सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में अध्यक्ष रीमा स्वरूप ने सभी सदस्यों के विचार एवं सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना। सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ बच्चों, मरीजों और आम लोगों के लिए विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

तय कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच कॉपी-किताब का वितरण, डेंटल कैंप का आयोजन, फलदार पौधों का वितरण, जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण, खिचड़ी प्रसाद का वितरण, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच फल वितरण और बीपी जांच शिविर सहित अन्य सेवा कार्य किये जायेंगे।

बैठक में जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन-8 की पदधारी सीमा केशरी, पूर्व यूनिट डायरेक्टर सह फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, सहेली ग्रुप की पूर्व अध्यक्ष माला केशरी, सुषमा केशरी, अनसुइया केशरी, गढ़वा सहेली की उपाध्यक्ष वंदना सोनी सहित जायंट्स सहेली की सदस्य गुड़िया केशरी, चांदनी केशरी, वर्षा अग्रवाल समेत अन्य सहेलियां उपस्थित थीं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *