Jharkhand : विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का रांची से अपहरण !

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। रांची स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के कैंपस गेट के बाहर से कथित तौर पर लोजपा-आर (LJP-R) के चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण कर लिया गया है। घटना की खबर फैलते ही पुलिस प्रशासन और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, विधायक का बेटा रांची की एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा है। सोमवार यानी 7 सितंबर शाम करीब 5 बजे वह यूनिवर्सिटी से छुट्टी होने के बाद बाहर निकल रहा था। तभी बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

चश्मदीदों के मुताबिक, स्कॉर्पियो और थार गाड़ियों से आए अज्ञात बदमाशों ने पहले छात्र के साथ एमिटी यूनिवर्सिटी गेट के पास मारपीट की। बदमाश अपनी एक थार गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर छात्र को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर फरार हो गए।

घटना के बाद से ही विधायक के बेटे का मोबाइल फोन लगातार बंद आ रहा है। घटनास्‍थल विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। राज्य विधानसभा से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस एमिटी यूनिवर्सिटी के गेट और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद शहर के प्रमुख निकास द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है।

विधायक जनार्दन पासवान ने बताया कि अपहरण से पहले उनके बेटे के साथ हाथापाई की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही वह चतरा से रांची के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से ऐसी कोई पुरानी रंजिश या विवाद की जानकारी नहीं थी।

अपहरण के खबर आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। फिर कुछ की घंटों में विधायक पुत्र को बरामद कर लिया गया। पूछताछ में यह बात सामने आई कि उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह दोस्‍तों के साथ घूमने गया था।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *