सितंबर में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की सूची

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक सूची के अनुसार, सितंबर 2026 में सप्ताहांत, क्षेत्रीय त्योहारों और हड़ताल को मिलाकर कुल 18 दिन बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसी माह बैंक हड़ताल भी है।

यह छुट्टियां सभी राज्यों में एक साथ लागू नहीं होती हैं, क्योंकि इनमें से कई छुट्टियां स्थानीय त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों से जुड़ी होती हैं। ऐसे में बैंक जाने की योजना बना रहे ग्राहकों और छात्रों को अपनी स्थानीय शाखा जाने से पहले आरबीआई की कैलेंडर सूची अवश्य देख लेनी चाहिए।

देशव्यापी बैंक छुट्टियों

सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की सभी बैंक शाखाओं में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां देश भर में समान रूप से लागू होती हैं।

6 सितंबर : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 सितंबर : दूसरा शनिवार (नियमित अवकाश)
13 सितंबर : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
20 सितंबर : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
26 सितंबर : चौथा शनिवार (नियमित अवकाश)
27 सितंबर : रविवार (साप्ताहिक अवकाश)

काम करेंगी डिजिटल सेवा

भौतिक बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रहेंगी। ग्राहकों को अपने दैनिक वित्तीय कार्यों के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

चालू रहेंगी ये ऑनलाइन सेवा

ATM सेवा : नकदी निकासी और जमा सेवाएं सामान्य रूप से काम करेंगी।

UPI भुगतान : Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स के जरिए तुरंत भुगतान जारी रहेगा।

फंड ट्रांसफर : NEFT, RTGS और IMPS के माध्यम से पैसे भेजने की सुविधा बिना रुकावट उपलब्ध रहेगी।

इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग : नेट बैंकिंग और बैंक के आधिकारिक मोबाइल ऐप्स के जरिए सभी प्रमुख काम ऑनलाइन पूरे किए जा सकेंगे।

चार दिन बैंक हड़ताल

बैंक यूनियन ने अपनी विभिन्‍न मांगों को लेकर चार दिन देशव्‍यापी हड़ताल का एलान किया है। यूनियन के अनुसार 11 सितंबर को एक दिन की हड़ताल रहेगी। इसी तरह 28 से 30 सितंबर को तीन दिन की हड़ताल रहेगी।

लगातार 3 और 5 दिन बंद

हड़ताल होने पर बैंक लगातार 3 और 5 दिन छुट्टी रहेगी। 11 सितंबर को हड़ताल है। दूसरा शनिवार 12 सितंबर और रविवार 13 सितंबर को मिलाकर लगातार 3 दिन बैंक बंद रहेंगे। इसी तरह 26 और 27 सितंबर को चौथा शनिवार व रविवार है। इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल है।

राज्यवार और क्षेत्रीय बैंक छुट्टियां

तिथिदिनत्योहार / अवसरप्रभावित राज्य / क्षेत्र
4 सितंबरशुक्रवारजन्माष्टमीभारत के अधिकांश हिस्सों में (कुछ राज्यों को छोड़कर)
11 सितंबरशुक्रवारस्थानीय निकाय चुनावजयपुर नगर निगम क्षेत्र, राजस्थान
12 सितंबरशनिवारश्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथिअसम
14 सितंबरसोमवारगणेश चतुर्थीमहाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा
15 सितंबरमंगलवारसंवत्सरी / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)गुजरात, ओडिशा और गोवा
21 सितंबरसोमवारश्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधिअसम और केरल
22 सितंबरमंगलवारकरम पूजाझारखंड
23 सितंबरबुधवारमहाराजा हरि सिंह जी की जयंतीजम्मू और कश्मीर
25 सितंबरशुक्रवारइन्द्रजात्रासिक्किम

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *