गोस्सनर कॉलेज और आईरिस सुपर स्पेशियलिटी आई केयर सेंटर में एमओयू

झारखंड
Spread the love

रांची। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य और विशेष रूप से नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोस्सनर कॉलेज और आईरिस सुपर स्पेशियलिटी आई केयर सेंटर के बीच एमओयू किया गया।

एमओयू के तहत दोनों संस्थान मिलकर कॉलेज के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए नेत्र जांच शिविर, स्वास्थ्य जांच, नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और अन्य स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का आयोजन करेंगे।

इसके माध्यम से विद्यार्थियों को आंखों की देखभाल, दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जाएगा। आज के डिजिटल युग में विद्यार्थियों द्वारा मोबाइल, कंप्यूटर एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग को देखते हुए नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता विशेष रूप से महत्वपूर्ण हो गई है।

नियमित नेत्र जांच के माध्यम से दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान एवं उचित चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया जा सकता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए गोस्सनर कॉलेज और आईरिस के बीच यह साझेदारी स्थापित की गई है।

एमओयू के अवसर पर गोस्सनर कॉलेज की ओर से आईक्‍यूएसी के समन्‍वय डॉ. अजय कुमार और सदस्‍य प्रो. आमोस प्रशांत टोपनो उपस्थित रहे। आईरिस सुपर स्पेशियलिटी आई केयर सेंटर की ओर से मैनेजिंग पार्टनर डॉ. सुबोध कुमार सिंह, सेंटर हेड मुकुल कुमार मिश्रा और मार्केटिंग हेड सौमिक भट्टाचार्य उपस्थित थे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *