
नई दिल्ली। हैरान कर देने वाली खबर आई है, अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेस्सी ने अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से अचानक संन्यास से लिया। उन्होंने सोमवार को तीन पन्नों की चिट्ठी लिख संन्यास का एलान किया।
मेस्सी के अचानक संन्यास लेने से फुटबॉल जगत हैरान हो गया। जुलाई में समाप्त हुए 2026 फीफा वर्ल्ड कप में मेस्सी की अर्जेंटीना टीम फाइनल में पहुंची थी, लेकिन टीम को स्पेन के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

संन्यास को लेकर मेस्सी ने लिखा, “फाइनल के बाद इतना समय बीतने और काफी सोच-विचार करने के बाद, मैं सभी को बताना चाहता हूं कि मैं नेशनल टीम से संन्यास ले रहा हूं।
यह एक ऐसा फैसला था, जिससे मुझे बहुत दुख हुआ और अब भी अंदर तक दुख होता है, लेकिन मैं समझता हूं कि यही सही वक्त है।
मेसी ने आगे कहा, “मैं कसम खाकर कहता हूं कि मैंने अपना सबकुछ दिया, सिर्फ बीते कुछ सालों में ही नहीं जब हमने सबकुछ जीता, लेकिन उससे पहले भी।
मैंने हमेशा इस जर्सी के लिए संघर्ष किया और अपना सब कुछ झोंक दिया, जिससे आपको खुशियां दे सकूं और फुटबॉल के जरिए अर्जेंटीना का होने पर आपको गर्व महसूस करा सकूं।”
उन्होंने आगे लिखा, “अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है और जिंदगी के कई चैप्टर खत्म होने की तरफ बढ़ रहे हैं। यह एक ऐसा पड़ाव है जो मुझे बहुत दुख देता है।
मुझे नेशनल टीम का हिस्सा रहना हमेशा से पसंद था, है और आगे भी रहेगा। मैंने अपना सब कुछ झोंक दिया है और अब मेरे पास देने के लिए कुछ भी नहीं बचा है।”
बताते चलें कि, मेस्सी ने अगस्त 2005 में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 207 मैच खेले, जिसमें 125 गोल दागे। इसके अलावा उन्होंने 68 गोल असिस्ट किए।
मेस्सी ने कुल 17,120 मिनट अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खेला। मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने 2022 फीफा विश्व कप का खिताब जीता था। बात करें उनके वर्ल्ड कप करियर की, तो मेस्सी ने कुल 34 मैच खेले, जिसमें 21 गोल दागे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

