दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, चार गंभीर रूप से घायल

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांडी-मंझिआंव मुख्य सड़क पर चोराटी पहाड़ी के समीप दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला, एक बुजुर्ग और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की शाम करीब 3:30 बजे की है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेएच 03एक्‍स 7965 नंबर की बाइक पर सवार एक युवक तेज रफ्तार से कांडी की ओर से जा रहा था। चोराटी पहाड़ी के पास उसने सड़क किनारे मवेशी चरा रहे ओलमा गांव निवासी बुजुर्ग रामबरन चौधरी को जोरदार टक्कर मार दी। इससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, उनके दोनों पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

टक्कर के बाद बाइक सवार युवक भागने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान अनियंत्रित होकर उसने सामने से आ रही दूसरी बाइक संख्या बीआर 17एफ 2069 में जोरदार टक्कर मार दी। इस बाइक पर चटनियां गांव निवासी रूपेश राम और उसकी मां उतीमा देवी सवार थीं, जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

सूचना मिलते ही कांडी थाना के एसआई अरुण पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और टेंपो की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी लाया गया। जहां डॉ. मनीष सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।

सूचना पर पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार भी मौके पर पहुंचे। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घायल बाइक सवार जेएच 03एक्‍स 7965 के पास से 5,500 रुपये नकद बरामद किया है, जो पुलिस के पास सुरक्षित है। पुलिस दोनों बाइकों को जब्त कर थाना ले आई है। मामले की जांच में जुटी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *