झारखंड चैंबर चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने बनाई रणनीति

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड चैंबर के चुनाव को लेकर टीम मुकेश अग्रवाल ने गुरुवार को बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार की। बैठक में टीम के सदस्यों ने एकजुट होकर प्रचार अभियान को तेज करने का निर्णय लिया। टीम मुकेश अग्रवाल की ओर से 35 सदस्यों के चुनाव लड़ने की तैयारी है।

बैठक के बाद स्थानीय होटल में अपर बाजार के प्रमुख व्यवसायियों के साथ भी बैठक की गई। इसमें चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। व्यवसायियों से संपर्क बढ़ाने और अधिक से अधिक समर्थन जुटाने पर जोर दिया गया।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश अग्रवाल ने व्यवसायियों से सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि चैंबर व्यापारियों के हितों की आवाज को मजबूती से उठाने का मंच है। उनकी प्राथमिकता व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने, बाजार से जुड़ी परेशानियों को संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी तरीके से रखने और व्यवसाय के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की होगी।

उन्होंने कहा कि टीम पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है। व्यवसायियों के सहयोग से चैंबर को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में टीम के सदस्यों और अपर बाजार के कई प्रमुख व्यवसायी मौजूद थे।

टीम के सदस्य प्रवीण लोहिया ने कहा कि टीम पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में है। व्यापारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए चैंबर को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर व्यापारियों में उत्साह है और टीम लगातार व्यवसायियों से संपर्क कर उनका समर्थन जुटा रही है।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, पूर्व अध्यक्ष किशोर मंत्री, ललित पोद्दार, सदस्य डॉ अभिषेक रामधीन, अमित अग्रवाल, आस्था किरण, निधि झुनझुनवाला, अंजय सरावगी, पवन पोद्दार, भानू जालान, सीपी जैन, विक्रम महुरी, विनोद जैन, कौशल राजगढ़िया, श्रवण कुमार, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, गिरीश अग्रवाल

सुनील अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।  यह जानकारी टीम के प्रवक्ता अमित अग्रवाल ने दी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *