रक्षाबंधन के घोषित अवकाश को रद्द करने के आदेश पर पुनर्विचार करे शिक्षा विभाग

झारखंड
Spread the love

  • विद्यालयों में 29 अगस्त से खेल दिवस का हो आयोजन

रांची। झारखंड प्रदेश संयुक्त शिक्षक मोर्चा की आपात बैठक धुर्वा स्थित भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय में प्रदेश संयोजक अमीन अहमद की अध्यक्षता में हुई। मौके पर रक्षाबंधन पर पूर्व में घोषित अवकाश को रद्द कर खेल दिवस आयोजित करने पर चर्चा की गई।

सदस्‍यों ने कहा कि शिक्षा सचिव ने 21 अगस्‍त, 2026 को आदेश जारी कर रक्षाबंधन पर 28 अगस्‍त, 2026 के पूर्व घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया है। उसी दिन खेल दिवस मनाने का आदेश जारी किया है। यह छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों के हित में उचित नहीं है।

रक्षाबंधन भारत का एक प्रमुख सांस्कृतिक पर्व है। इस दिन झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राएं अपने भाइयों को राखी बांधने जाती हैं। अवकाश निरस्त होने के बाद भी इस दिन विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति नगण्य रहेगी। इसका सीधा प्रभाव छात्र छात्राओं पर पड़ेगी। इससे शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में गहरा असंतोष है।

बैठक में मोर्चा के प्रदेश संयोजक  अमीन अहमद एवं विजय बहादुर सिंह सहित रांची जिला पदाधिकारी पंकज कुमार, राकेश श्रीवास्तव, राज्य पदाधिकारी अजय कुमार और कई अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

मोर्चा की मांग

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती 29 अगस्त को है, जो राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनायी जाती है। मोर्चा का सुझाव है कि खेल दिवस का आयोजन 28 के स्थान पर 29 अगस्त से प्रारंभ किया जाए। इससे संबंधित एक मांग पत्र शिक्षा सचिव, मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव सरकार को सौंपी गयी है।

इसे एक दिन विस्तारित करते हुए खेल दिवस समारोह 29, 30 एवं 31 अगस्त, 2026 को मनाया जाए तो अधिक उपयुक्त और सार्थक होगा। विभाग से मांग की गई है कि उक्त आदेश पर पुनर्विचार करते हुए 28 अगस्त के रक्षाबंधन अवकाश को यथावत रखा जाए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *