
मुंबई। बड़ी और दुखद खबर महाराष्ट्र के अमरावती से आई है, जहां जिला अस्पताल में सोमवार तड़के अचानक आग लग गई। हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई।
आग लगते ही जिला अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और इलाज करा रहे दर्जनों नवजात बच्चों को आनन-फानन में सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगी। बताया जा रहा है कि नवजात बच्चों के इलाज वाले यूनिट में वेंटिलेटर में अचानक विस्फोट के बाद आग भड़की। हादसे के वक्त अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में 39 नवजात बच्चे भर्ती थे।
आग लगते ही डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारी तुरंत वार्ड में पहुंचे और नवजात बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए।
बचाव के दौरान जरूरी मेडिकल उपकरणों को हटाया गया और बच्चों को प्रभावित हिस्से से सुरक्षित बाहर ले जाया गया। अस्पताल के कर्मचारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
आग की चपेट में आए छह गंभीर रूप से प्रभावित नवजात बच्चों को बेहतर इलाज के लिए नजदीक के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

