JPSC परीक्षा धांधली : CID ने इन कोचिंग संस्थानों में की छापेमारी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों और धांधली के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने अपनी जांच तेज़ कर दी है। रविवार को CID की टीम ने रांची और हजारीबाग में स्थित प्रमुख कोचिंग संस्थानों और उनके संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, JPSC परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर दर्ज सीआईडी कांड (संख्या-16/2026) के अनुसंधान के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। CID की टीम ने रांची के लालपुर स्थित कोचिंग संस्थान ‘शिवांगन की पाठशाला’ में दबिश देकर अभिलेखों की गहन जांच-पड़ताल की।

CID ने ‘शिवांगन की पाठशाला’ के निदेशक/संचालक संजीत कुमार के रातु रोड स्थित आवास पर भी पहुंचकर छानबीन की। इसके अलावा, जांच का दायरा बढ़ाते हुए हजारीबाग जिला स्थित ‘मेघा कोचिंग सेंटर’ में भी CID टीम ने अभिलेखों की जांच की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ एवं साक्ष्य एकत्रित किए हैं।

CID की इस कार्रवाई से परीक्षा में धांधली करने वाले सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार, ज़ब्त किए गए अभिलेखों और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद आने वाले दिनों में और भी कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। 

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *