श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिवसीय महोत्सव 4 और 5 स‍ितंबर को

झारखंड
Spread the love

  • विजेताओं के बीच नकद व शील्ड पुरस्कार दिया जायेगा

रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के सानिध्य में अलबर्ट एक्का चौक के समीप 4 और 5 सितंबर को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वर्तमान में जन्मोत्सव समिति के संरक्षक व रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सीपी सिंह व अजय मारू और अध्यक्ष मुकेश काबरा हैं।

समिति के पदधारियों ने रविवार को मीडिया को बताया कि 4 सितंबर को संध्या 3 बजे श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी यानी बाल गोपाल सजाओ और झांकी प्रतियोगिता होगी। इसमें 10 वर्ष तक के श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ बच्चे, बच्चियां इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। 5 सितंबर को संध्या 3 बजे से नमो दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह-भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य व विशाल आयोजन होगी।

दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगी। इसका रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व सांत्वना पुरस्कार भी दिया जायेगा। रजिस्ट्रेशन के लिए मेन रोड स्थित केडिया साइकिल में राजेंद्र केडिया एवं स्टेशन रोड, पटेल चौक पतंजलि के बाबा रामदेव के सेंटर में सतीष सिन्हा से प्रतियोगिता के फार्म प्राप्त किए जा सकते हैं।

राज्यपाल नमो दही हांडी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संध्या कुरेचा उपस्थित रहेगी। मुंबई की सतीश कृष्ण मूर्ति एंड पार्टी के द्वारा श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी।

वृंदावन से पधारे राजेश शर्मा एंड टीम के द्वारा श्री कृष्ण के रासलीला के नाट्य प्रस्तुति के संग भजनों का लोग आनंद उठा सकेंगे। धनबाद के पिंटू शर्मा द्वारा भजनों की गंगा बहाई जाएगी।

कार्यक्रम में महापौर रोशनी खलको, उप महापौर नीरज कुमार, अध्यक्ष मुकेश काबरा, कुणाल आजमानी,राम बांगड़, रविंद्र मोदी, ऐश्वर्य सेठ, रमेन्द्र कुमार, नीरज चौधरी, श्रीमती नीलम चौधरी, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, सतीश सिन्हा, पूनम आनंद, कमलजीत सिंह शंटी, संतोष सेठ, रामाशंकर बगड़िया, अमित चौधरी, ललन श्रीवास्तव, विपिन वर्मा, रतनलाल अग्रवाल, संजीव साहू, हरविंदर सिंह बेदी, अशोक पुरोहित, शंकर दुबे, ललित ओझा, बिपिन वर्मा, राजू रजक, बबलू चौधरी, संजय सिंह लल्लू, जुगल दरगड, भीष्म सिंह, जवाहर तनेजा, गौतम देव, देवेश अजमानी, मनीष लोधा, राहुल सिंह, राहुल सिंह चंकी, वीरेंद्र प्रसाद, प्रदीप कुमार, नीतू सिंह, श्रीमती कुमुद झा, संजना शर्मा, अमन प्रकाश, विपिन वर्मा, विजय ओझा, गुड्डू सिंह, किशन साबु, नरेंद्र लखोटिया, मनोज कल्याणी, प्रकाश काबरा, ओम प्रकाश शर्मा, सोनू भारद्वाज सहित काफी संख्या में लोग लगे हुए है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *