
रांची। लायंस क्लब रांची ग्लोबल का चतुर्थ स्थापना समारोह स्थानीय होटल में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला गवर्नर शुभ्रा मजूमदार, स्थापना अधिकारी एवं पूर्व जिला गवर्नर कमल जैन, दीक्षा अधिकारी एवं प्रथम उप जिला गवर्नर कंचन साहू और विशिष्ट अतिथि एवं द्वितीय उप जिला गवर्नर सुजीत कुमार मौजूद रहे। पूर्व जिला गवर्नर माधव लखोटिया की भी विशेष उपस्थिति रही।
समारोह के दौरान अरुण कुमार भारतीया ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। डॉ. खुशबू अग्रवाल ने सचिव, मोनिका गोयनका ने कोषाध्यक्ष एवं अल्तमाश आलम और संतोष अग्रवाल ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ली। आलोक सिंह को संयुक्त सचिव और सुमित अग्रवाल को संयुक्त कोषाध्यक्ष बनाया गया।

तत्काल पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा ने कहा कि लायंस क्लब रांची ग्लोबल ने सेवा कार्यों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई है। चार्टर अध्यक्ष शैलेश अग्रवाल ने कहा कि क्लब की स्थापना सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के उद्देश्य से की गई थी।
नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण कुमार भारतीया ने क्लब के सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। सचिव डॉ. खुशबू अग्रवाल ने बेहतर समन्वय और व्यवस्थित कार्यप्रणाली पर जोर दिया। कोषाध्यक्ष मोनिका गोयनका ने क्लब की वित्तीय व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने का भरोसा दिलाया। समारोह का संचालन पूनम आनंद ने किया।
समारोह में जनसंपर्क पदाधिकारी धर्मेंद्र सिन्हा, क्षेत्रीय अध्यक्ष राकेश चौधरी, शाहीन कौसर, राजीव चौधरी, तनुश्री पात्रा, रविंदर सिंह, तलविंदर कौर और कुणाल जालान मौजूद रहे। झारखंड चेंबर की ओर से परेश गट्टानी, विकास विजयवर्गीय, तुलसी पटेल, रोहित अग्रवाल और नवजोत अलंग ने समारोह में सहभागिता की।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

