थाना में 117 व्यक्तियों की परेड, एसपी ने दी ये नसीहत

झारखंड
Spread the love

पलामू। पुलिस के निर्देश पर चैनपुर थाना परिसर में आपराधिक मामलों में आरोपित रहे और जेल से छूटे व्यक्तियों की थाना परेड कराई गई। थाना परेड में 117 व्यक्ति शामिल हुए। इनमें हत्या के 26, लूट के 15, चोरी के 15, आर्म्स एक्ट के 33 और अन्य मामलों के 28 व्यक्ति शामिल थे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने उपस्थित सभी व्यक्तियों से बातचीत कर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली। एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि अपराध की दुनिया को छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटें। अपने परिवार एवं समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि अपराध का रास्ता व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार के भविष्य को भी नुकसान पहुंचाता है।

एसपी ने सभी को कानून का पालन करने, आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने एवं शांतिपूर्ण जीवन जीने की सलाह दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि दोबारा किसी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थाना परेड का उद्देश्य जेल से छूटे व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखना और उन्हें अपराध से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।

मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार यादव, थाना प्रभारी लालजी सहित चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान, चौकीदार एवं अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *