

पिठोरिया। पिठोरिया थाना क्षेत्र से लापता हुईं दो नाबालिग लड़कियों को पिठोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। दोनों को बरामद करने के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सही-सलामत सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को दो नाबालिग लड़कियों के लापता होने के संबंध में थाना में आवेदन दिया गया था। मामले की जानकारी मिलते ही पिठोरिया पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की। पुलिस के प्रयास से दोनों को उसी दिन सकुशल बरामद कर लिया गया।


बरामद की गई लड़कियों की पहचान शिवानी कुमारी (16 वर्ष) और दिव्या कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों के पिता का नाम लखन मुंडा है और वे पिठोरिया थाना क्षेत्र के सुतियांबे गांव के डहुटोली की रहने वाली हैं।
पुलिस द्वारा दोनों नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिवार वालों के हवाले किए जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों नाबालिगों को जल्द सकुशल बरामद किया जा सका। बच्चों की बरामदगी में थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे और एस आई संतोष कुमार दास की भूमिका सराहनीय रही।

हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



