

- 17 पुरानी भर्तियों की CID जांच के आदेश
रांची। झारखंड सरकार ने राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताओं पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी (CID) और एसआईटी (SIT) की जांच रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले तथ्यों के बाद राज्य सरकार ने झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की कई प्रमुख परीक्षाओं को रद्द कर दिया है।
इसके अलावा, कई परीक्षाओं के कार्य स्थगित कर दिए गए हैं। पूर्व में हुई 17 परीक्षाओं की सीआईडी जांच के आदेश जारी किए गए हैं। सरकार के कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो के हस्ताक्षर से 18 अगस्त, 2026 को इस संबंध में अलग-अलग अधिसूचनाएं (संख्या 5402 से 5409) जारी की गईं।


ये परीक्षाएं हुईं रद्द
सीआईडी जांच के दौरान विवादित एजेंसी TDPL और अन्य बाहरी एजेंसियों की भूमिका और परीक्षा में धांधली के साक्ष्यों के आधार पर सरकार ने निम्नलिखित परीक्षाओं को पूरी तरह रद्द कर दिया है।
सिविल सेवा परीक्षाएं
Combined Civil Services Exam-2023 (Advt. No. 01/2024)
Jharkhand Combined Civil Services Exam-2025 (Advt. No. 01/2026)
Jharkhand Combined Civil Services Exam (Backlog)-2025 (Advt. No. 05/2026)
Combined Civil Services Exam (Backlog)-2023 (Advt. No. 06/2026)

न्यायिक व तकनीकी सेवाएं
Civil Judge (Junior Division) (Advt. No. 22/2023)
Assistant Public Prosecutor (Backlog & Regular) (Advt. No. 05/2025 & 06/2025)
उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा
विश्वविद्यालयों में गैर-शैक्षणिक पद (Advt. No. 09/2025)
सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (Backlog) (Advt. No. 02/2026)
सरकारी पॉलीटेक्निक/महिला पॉलीटेक्निक में लेक्चरर (Backlog & Regular) (Advt. No. 03/2026 & 04/2026)
Jharkhand Eligibility Test (JET) 2024 (Advt. No. 08/2025)
स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग
मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (Super Specialist) (Advt. No. 07/2026)
Drug Inspector (Advt. No. 12/2025)
Assistant Director / Senior Scientific Officer (Backlog & Regular) (Advt. No. 10/2025 & 11/2025)
Food Safety Officer (Advt. No. 18/2023)
Child Development Project Officer (CDPO) (Advt. No. 21/2023)
Assistant Conservator of Forest (Advt. No. 03/2024)
Forest Range Officer (Advt. No. 04/2024)
6th Limited Deputy Collector (Advt. No. 11/2018)
JSSC CGL परीक्षा भी रद्द
JSSC CGL Exam (Advt. No. 10/2023)। परीक्षा में धांधली की शिकायतों के बाद गठित SIT की जांच और CID अनुसंधान में मिले तथ्यों के आधार पर JSSC CGL परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है।
इन परीक्षाओं की CID जांच
सरकार ने पूर्व में आयोजित हो चुकी 17 बड़ी परीक्षाओं में संभावित धांधली और अनियमितता की आशंका के चलते सीआईडी (CID) जांच का निर्णय लिया है।
5th Combined Civil Services Recruitment (Advt No. 06/2013)
Combined Civil Services Exam-2016 (Advt No. 23/2016)
Combined Civil Services Exam-2021 (Advt No. 01/2021)
Combined Civil Services Exam (Backlog) (Advt No. 27/2017)
Civil Judge (Junior Division) (Advt No. 10/2015)
Civil Judge (Junior Division) Special Recruitment (Advt No. 11/2015)
Civil Judge (Junior Division) Regular (Advt No. 12/2018)
Assistant Public Prosecutor (Advt No. 03/2018)
Combined Assistant Engineer (Regular) (Advt No. 05/2019)
Soil Conservation Officer (Advt No. 12/2015)
Assistant Director Agriculture / SDAO (Advt No. 03/2015 & 04/2015 Backlog)
Food Safety Officer (Advt No. 01/2016)
Dentist (Basic Cadre) (Advt No. 02/2016)
Commercial Taxes (Limited) Exam (Advt No. 10/2010)
Geologists and Chemists (Advt No. 01/2017 & 02/2017)
Dental Doctors (Regular) (Advt No. 01/2022)
परीक्षाओं के कार्य स्थगित
एजेंसी की क्रेडेंशियल जांच TDPL से अलग एजेंसियों द्वारा संचालित की जा रही 6 परीक्षाओं के प्रारंभिक कार्यों को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। साथ ही संबंधित एजेंसी के क्रेडेंशियल्स की जांच CID को सौंपी गई है।
Food Analyst (Advt. No. 05/2024)
Deputy Director, Prosecution (Advt. No. 03/2025)
Project Manager and equivalent (Advt. No. 04/2025)
Inspector of Factories (Advt. No. 01/2025)
Boiler Inspector (Advt. No. 02/2025)
Director (Advt. No. 07/2025)
परीक्षा सुधार के लिए बड़ा फैसला
भविष्य में परीक्षाओं को पारदर्शी और सुचारू रूप से कराने के लिए मंत्रिपरिषद द्वारा 3 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली व कदाचार के मुकदमों की त्वरित सुनवाई के लिए हाईकोर्ट से ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ गठित करने का अनुरोध किया जाएगा।
JPSC और JSSC दोनों आयोगों में आंतरिक निगरानी प्रकोष्ठ (Internal Vigilance Cell) गठित किया जाएगा। परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार (Exam Reforms) के लिए आईएएस अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाएगी। इसमें प्रतिष्ठित संस्थानों के निदेशक भी सदस्य होंगे। यह समिति 2 महीने के भीतर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



