

पिठोरिया। विद्युत तार चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार यह कार्रवाई पिठोरिया थाना कांड (संख्या 84/26, दिनांक 16 अगस्त 2026) के तहत की गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कौसर अंसारी (32 वर्ष, पिता रियाजुद्दीन अंसारी, निवासी साहेर बस्ती, पिस्का नगड़ी, थाना नगड़ी, जिला रांची) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार विद्युत तार चोरी के मामले में संलिप्तता के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


आरोपी पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कौसर अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध नगड़ी थाना में तीन मामले दर्ज होने का उल्लेख है।
पिठोरिया थाना पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



