दुर्गा इंटरप्राइजेज का शुभारंभ, पिठोरिया क्षेत्र में स्टेशनरी सामग्री की होगी आसान उपलब्धता

झारखंड बिज़नेस
Spread the love

पिठोरिया। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आदर्श नगर, केलाबगान में ‘दुर्गा इंटरप्राइजेज’ का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो. डॉ. मुकुंद मेहता, आजसू पार्टी के प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत एवं आजसू रांची जिलाध्यक्ष हकीम अंसारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

प्रतिष्ठान की प्रॉपराइटर दुर्गा कुमारी एवं संजीत कुमार महतो ने बताया कि ‘दुर्गा इंटरप्राइजेज’ के खुलने से पिठोरिया एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्टेशनरी सामग्री, कॉपी, किताब सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री थोक एवं खुदरा दर पर आसानी से उपलब्ध होगी। प्रतिष्ठान में क्षेत्र के खुदरा विक्रेताओं एवं विद्यार्थियों की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

उद्घाटन समारोह में पिठोरिया पंचायत समिति सदस्य श्रवण गोप, ओमप्रकाश रजक, प्रो. आदित्य कुमार सहित क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षक, प्राचार्य, निदेशक एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर शेख भिखारी बीएड कॉलेज के शिक्षकगण, चिरंजीवी कॉन्सेप्ट स्कूल के निदेशक डॉ. माया कुमार, प्राचार्या श्वेता त्रिपाठी, नेताजी एकेडमी होचर के डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, शिवप्रसाद साहू, प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय पिठोरिया के निदेशक के सुजीत कुमार केशरी, क्वांटम इंटरनेशनल स्कूल के हिमेश सर, टी.एस. पब्लिक स्कूल के राधे मोहन झा, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पिठोरिया के कृष्णा कुमार महतो व चिराग जायसवाल, साईस विजन पब्लिक स्कूल के निदेशक असीम अख्तर, एफ.सी. एकेडमी के निदेशक मो. इजहार अंसारी, न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल के रशीद अंसारी, आरटीसी हाई स्कूल तुरमुली के प्राचार्य अरुण महतो तथा आर्यन डीएवी के आयर्न महतो उपस्थित थे।

वहीं समाजसेवी राजेश महतो, जितेंद्र साहू, रणधीर प्रसाद स्वर्णकार, सुरेश राम, सत्यनारायण सिंह एवं शिक्षिका पूनम कुमारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *