

रांची। झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और घोटालों की जांच कर रही क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांगते को गिरफ्तार कर लिया है। वे झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव भी रह चुके हैं।
सीआईडी ने कथित भर्ती घोटाले के सिलसिले में एल खियांगते को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी से पहले उन्हें पूछताछ के लिए कई दौर से गुजरना पड़ा था।

विवादों के बीच एल खियांगते ने पिछले दिनों जेपीएससी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सीआईडी ने उनके ठिकानों और आधिकारिक आवास पर छापेमारी भी की थी।
इस पूरे भर्ती और पेपर लीक घोटाले की जांच कर रही सीआईडी अब तक कई अधिकारियों और अन्य लोगों सहित बड़ी संख्या में गिरफ्तारियां कर चुकी है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब रांची में JPSC और JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) के अभ्यर्थी भारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

छात्र संगठन जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा की सीबीआई से स्वतंत्र जांच कराने और दोनों आयोगों (JPSC व JSSC) में व्यापक सुधार की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं।
प्रदर्शनकारियों के विधानसभा की तरफ मार्च करने के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प की भी खबरें सामने आई हैं। जहां स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



