अस्‍पताल में नहीं मिले डॉक्टर, एंबुलेंस ने भी खड़े किए हाथ

झारखंड
Spread the love

  • इलाज के इंतजार में तड़पते रहे दो गंभीर घायल

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के बिलैतीखैर गांव में मंगलवार की शाम करीब सात बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तीन युवक हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से छत्तीसगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। बिलैतीखैर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

घायलों की पहचान छतैलिया गांव निवासी कमलेश कोरवा (22 वर्ष, पिता सोमारू कोरवा) और प्रेम कोरवा (18 वर्ष, पिता मोहन कोरवा) के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को चिनिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

अस्पताल में एएनएम बबीता कुमारी एवं सुशीला टोप्पो ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के बावजूद एंबुलेंस चालक ने वाहन के टायर खराब होने की बात कहकर गढ़वा ले जाने में असमर्थता जताई।

घटना की सूचना मिलते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी मोहम्मद फरीद खान अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी से फोन पर बात कर तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलना स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है।

अंततः परिजनों ने निजी वाहन की व्यवस्था कर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में डॉक्टर और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध होते तो घायल मरीजों को तत्काल बेहतर उपचार मिल सकता था।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *